सोशल मीडिया पर Shraddha Kapoor की वजह से एक पॉजिटिव वाइब आई है। श्रद्धा के इंस्टा पर 84.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो भारत की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ताज़ा सेल्फी शेयर की है। खुले बालों और प्यारी मुस्कान के साथ उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'एक तस्वीर ही काफी है।' सेल्फी पर फैंस और नेटिज़न्स ने श्रद्धा ने भर-भरके प्यार दिया।
'मैच हारने से दिल टूट गया था, अब जुड़ गया', श्रद्धा कपूर की नई फोटो देखकर वर्ल्ड कप के गम से उबरे फैंस
क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पूरे देश में क्रिकेट के फैंस मायूस हो गए हैं। हर किसी की आस बस टीम इंडिया से लगी हुई थी कि कैसे भी इस साल वर्ल्ड कप देश में आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कई कोशिशों के बावजूद भी टीम मैच नहीं जीत पाई और खाली हाथ ही वापस आना पड़ा। इस हार के बाद हर भारतीय के मन में बस टीस है और हर कोई बस यही कह रहा है कि फिर से दिल टूट गया। लेकिन इस बीच श्रद्धा कपूर की पोस्ट ने फैंस को खुश कर दिया है और वो खुशी से भरकर बड़े ही प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।











