Munawar Faruqui ने कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में खुलासा किया था कि उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, वो बीवी से अलग रह रहे हैं। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जब शो खत्म हुआ, वो विनर बनकर बाहर निकले तो उनकी गर्लफ्रेंड नजीला के बारे में खुलासा हुआ। उनके ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
मुनव्वर ने बेटे के बारे में किया खुलासा
अब इस वीडियो में 31 साल के मुनव्वर रो रहे हैं। वो को-कंटेस्टेंट नील भट्ट के सामने अपना दुखड़ा बता रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा एक बेटा है, वो पांच साल का है। अब वो मेरे साथ है। मैं उसे बहुत मिस करता था और अब वो मेरे साथ है। अभी जब तीन-चार महीने जो गुजरे हैं, उससे मैं इतना कनेक्ट हो गया हूं, मुझे उसकी याद आ रही है। वो मेरे साथ पूरे समय है। मुझे वो बहुत अलग तरीके में हिट करता है।'
मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा की बॉन्डिंग
Bigg Boss 17 की बात करें तो मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। कंगना रनौत के सामने भी मुनव्वर ने कहा था कि अगर कोई मन्नारा को छेड़ेंगे तो वो किसी को नहीं छोड़ें।
इस हफ्ते नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन
आप इस शो को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा ये जियो सिनेमा एप पर फ्री में स्ट्रीम होता है। शो के पहले वीकेंड का वार में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। घर से बेघर होने के लिए मन्नारा, अभिषेक कुमार और नावेद सोले नॉमिनेट हुए थे। अभी घर में कुल 17 सदस्य हैं।











