मृणाल ठाकुर ने 'फिल्मी ज्ञान' को इंटरव्यू दिया। जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है। इस धरती पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। ये आपको बेहतर इंसान बनाता है। ये सचमुच एक री-पैरेंटिंग और अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। वो कहती हैं, 'मैं सच में प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।'
मृणाल ठाकुर ने प्यार को कहा 'खूबसूरत एहसास', बोलीं- ये हर किसी को हो!, धनुष संग है डेटिंग की अफवाह
साउथ स्टार मृणाल ठाकुर और धनुष बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन धनुष के करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। इन सबके बीच मृणाल अपने नए म्यूजिक वीडियो 'भीगी भीगी' की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब उनसे 'प्यार' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये एक खूबसूरत एहसास है।
मृणाल ठाकुर ने 'फिल्मी ज्ञान' को इंटरव्यू दिया। जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है। इस धरती पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। ये आपको बेहतर इंसान बनाता है। ये सचमुच एक री-पैरेंटिंग और अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। वो कहती हैं, 'मैं सच में प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।'मृणाल ने कहा- प्यार की बदली है परिभाषा
मृणाल का ये भी मानना है कि प्यार की परिभाषा बदलती जा रही है। उनसे पूछा गया कि क्या प्यार में डूबीं महिलाएं ज्यादा दयालु हो जाती हैं? तो उन्होंने कहा, 'ऐसा जरूरी नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। प्यार में सबसे जरूरी है उसे स्वीकार करना। कभी-कभी प्यार पाना और उसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल हो जाता है।'
'इंसान खुद को समर्पित कर देता है'
वो आगे कहती हैं कि प्यार ही एकलौती स्थिर चीज है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे पाते हैं। एक प्रेमी होती है, एक प्रेमिका होती है। जब कोई प्यार में होता है तो वो 'देने' वाला होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो महिला है या पुरुष। वो कहती हैं, 'जब प्यार होता है तो आप उस इंसान के लिए कुछ भी करते हैं। आप खुद को समर्पित कर देते हैं।'
धनुष का मृणाल संग शादी पर रिएक्शन?
'मनी कंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार धनुष के करीबी सूत्र ने मृणाल संग शादी की खबरों को 'अफवाह' बताया था। कहा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। साथ ही धनुष का दोबारा शादी करने का कोई प्लान नहीं है। वो अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा की परवरिश में व्यस्त हैं।