हालांकि इसे देखने के लिए आपको जल्दी उठना होगा। अमेरिका में सुबह 3:00 a.m. से यह पूर्वी आकाश में दिखाई देगा। सूर्योदय से पहले इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपके पास दो घंटे का समय होगा। चंद्रमा इस समय अपने घटते हुए चरण में है, जिस कारण यह 15 फीसदी ही चमक रहा होगा। एक डिग्री ऊपर दाहिनी ओर शुक्र ग्रह होगा। शुक्र ग्रह सूर्य और चंद्रमा के बाद आकाश में तीसरी सबसे चमकीली वस्तु है, जिसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है।
शुक्र ग्रह के साथ मुस्कुराएगा चांद, इस दिन आसमान में दिखेगा खूबसूरत नजारा
वॉशिंगटन: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। गुरुवार की सुबह आकाश में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको जल्दी उठना होगा। साल का यह सबसे अच्छा खगोलीय दृश्य हो सकता है। दरअसल सुबह आकाश में हमें शुक्र ग्रह के साथ मुस्कुराता हुआ अर्धचंद्र दिखाई देगा। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यकीनन इस दौरान चंद्रमा अपने सबसे सुंदर चरण में होगा। चंद्रमा एक मुस्कुराता हुआ चेहरा जैसा लगेगा। वहीं शुक्र हमेशा की तरह तेज रोशनी से चमक रहा होगा।
चंद्रमा दिखेगा चमकीला
कुछ समय के लिए शुक्र चंद्रमा के पीछे चला जाएगा। अगर दूरबीन का इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी अच्छा दिखेगा। इस दौरान संभावना है कि आपको चंद्रमा का अप्रकाशित भाग भी कुछ चमकता दिखे। यह पृथ्वी से जाने वाली चमक होगी, जो बादलों और बर्फ की चोटियों से परावर्तित होकर चंद्रमा पर पहुंचती है। आंशिक रूप से यह उसके रात के हिस्से को रोशन कर देता है। इससे पहले पिछले महीने 28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण देखा गया है।











