मोजतबा को बताया IRGC की कठपुतली
गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में नेतन्याहू ने कहा, 'हमने पिछले तानाशाह को मार गिराया है और नया तानाशाह मोजतबा, जो IRGC की कठपुतली है, सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा नहीं दिखा सकता।' ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद नेतन्याहू की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान उन्होंने कहा, हम ईरान और हिजबुल्लाह को कुचल रहे हैं। हम रिवोल्यूशनरी गार्ड्स, उनके ठिकानों, जमीनी ताकत और उनकी चौकियों पर चोटकर रहे हैं। अभी तो और भी बहुत कुछ होना बाकी है।मोजतबा खामेनेई कहां हैं?
गुरुवार को ही ईरान की सरकारी मीडिया ने मोजतबा खामेनेई का सुप्रीम लीडर घोषित किए जाने के बाद पहला सार्वजनिक संदेश जारी किया, लेकिन वह वीडियो में दिखाई नहीं दिए और न ही उन्होंने कोई ऑडियो बयान जारी किया। पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में मोजतबा घायल हो गए हैं।नए सुप्रीम लीडर पर हमला करेगा इजरायल?
नेतन्याहू ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या मोजतबा खामेनेई पर इजरायल की हमला करने की कोई योजना है, लेकिन उन्होंने कहा, मैं इस आतंकवादी शासन के किसी भी नेता के लिए जीवन बीमा पॉलिसी जारी नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको इस बात की सटीक जानकारी नहीं देने वाला हूं कि हम क्या योजना बना रहे हैं और हम क्या करने वाले हैं।'नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ लगभग दो सप्ताह के हमलों के बाद ईरान पहले जैसा नहीं रहा है। साथ ही यह भी जोड़ा कि इजरायल इस काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इजरायल के हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।











