Select Date:

जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के टेलीविजन प्रीमियर से पहले सभी पिताओं के लिए लिखा एक भावुक पत्र

Updated on 21-06-2023 10:59 PM
हर किसी का एक हीरो होता है। कुछ के लिए वह एक ऑन-स्क्रीन किरदार हो सकता है, कुछ के लिए वह वास्तविक जीवन के अरबपति हो सकते है, लेकिन कुछ के लिए वह हमेशा उनके पिता रहेंगे। एक पिता, जो हमेशा आपको राह दिखाते है और आपकी सुरक्षा करते है।

इस फादर्स डे पर, जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के अपने अनुभव को याद किया। उसमें पिता और बेटी का दिल को छू लेने वाला रिश्ता देखने मिलता है और साथही में उसमें बेटियों का साहसी रुप भी दिखाया गया है। अपनें बच्चों के लिए जो कुछ भी वे करते हैं उसके लिए धन्यवाद देते हुए जान्हवी ने सभी पिताओं के लिए एक हार्दिक नोट लिखा है। ‘मिली’ का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर शनिवार, 24 जून को रात 9 बजे होगा।

जान्हवी ने यह लिखा है –
जिंदगी एहसासों से रंगी हुई है, कुछ अच्छी तो कुछ बुरी
पर एक भावना जो हमें हालातों में गिरने से बचाती है, वो है अपना घर होने का एहसास। 
और वो घर आप हो पापा।

हम अक्सर ये कहते हैं कि कैसे पिता आपके सबसे बड़े चियरलीडर होते हैं; 
वो शायद उतना दिखावा ना कर पायें पर हमेशा साथ होते हैं ।
जहाँ एक ओर वो सारी दुनिया की बुराइयों से हमारी जीं जान लगाकर सुरक्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी हमारे प्रति कड़ाई और प्यार हमें जीवन की वास्तविकताओं का सामना करने के लिए तैयार भी करता है ।

आप हमारे पंखों को मिलनेवाली ताकत हैं, हमारें सपनों की उड़ान का सबसे बड़ा लॉन्चिंग पैड
हैं, और हमारी सभी परेशानियों का सामना करने के लिए सबसे मजबूत ढाल हैं।
पर आपको हर वक़्त इतना निस्वार्थ होना ज़रूरी नही पापा!

जब मैं ‘मिली’ के सफर की तरफ पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो उसके पिता का अटूट साथ और विश्वास ही था जिससे उसे मुश्किल वक़्त से लड़ने का जज़्बा मिला. 
हर निडर बेटी के पीछे उसका साथ देने वाला एक पिता होता है और हम उनका आभार शब्दों में नहीं कर सकते!

एक बेटी
जान्हवी कपूर उर्फ मिली

नोट: देखिए एक पिता और बेटी की खूबसूरत कहानी, ‘मिली’ के वर्ल्ड टीवी प्रिमियर में, इस शनिवार 24 जून, रात 9 बजे केवल ज़ी सिनेमा पर।

https://instagram.com/stories/janhvikapoor/3127864999056431439?utm_source=ig_story_item_share&igshid=YjgzMjc4YjcwZQ== 

देखें 24 जून को रात 9 बजे ‘मिली’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
टीवी एक्टर गौरव खन्ना लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वो बीते दिनों कुकिंग बेस्ड शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे थे। कई चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने…
 21 April 2025
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन-थ्रिलर 'जाट' ने रविवार को फिर से अपना दम दिखाया है। अक्षय कुमार और आर माधवन की 'केसरी चैप्‍टर 2' के सामने इसने अपने…
 21 April 2025
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हर सीजन चर्चा में रहता है। पिछले साल 18वां सीजन आया। इसमें फेमस एक्टर्स करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना से लेकर सोशल मीडिया का चेहरा…
 21 April 2025
नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍मों में से है। फिल्‍म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले…
 21 April 2025
'ट्वाइलाइट' फिल्म की सीरीज से चर्चा बटोरने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अपना जीवनसाथी बनाया है। वे करीब 6 साल से…
 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
Advertisement