मीका सिंह ने कुत्तों के कल्याण के लिए अपनी जमीन दान करने की बात कही और आगे लिखा, 'मैं विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है और मैं कुत्तों की देखभाल, आश्रय और कल्याण के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'
मीका सिंह आवारा कुत्तों के लिए दान देंगे 10 एकड़ जमीन! सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, अदालत ने क्या कहा!
पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने आवारा कुत्तों पर चल रही कानूनी बहस के बीच भारत के हाई कोर्ट से भावुक अपील की है। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले कुत्तों की देखभाल और कल्याण के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने का संकल्प लिया है। X पर मीका ने सर्वोच्च न्यायालय से आग्रह किया कि वह ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे आवारा कुत्तों पर गलत असर पड़े। उन्होंने लिखा, 'मीका सिंह भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे कुत्तों के कल्याण में दिक्कत हो।'