टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज की तैयारी में है। उनकी फिल्म अब 10 अप्रैल की बजाय 11 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी लव-लाइफ को लेकर इशारों में बात की है। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि एक्स-गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ उनका पैचअप हो गया है! वैसे, पिछले दिनों होली के मौके पर भी दिशा और टाइगर और अक्षय कुमार के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए देखा गया था।
अब 'टाइम्स नाउ' के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के साथ पैच-अप की अफवाहों पर बात की है। उनसे पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं? आपकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है? इस पर एक्टर ने बड़े मजेदार अंदाज में वर्ड प्ले करते हुए कहा, 'मेरी एक ही दिशा है जिंदगी में।' हालांकि, इसके अगले ही पहल हंसते हुए उन्होंने बात को मोड़ भी दिया। टाइगर ने कहा, 'हां, और वो है मेरा काम। सर, क्या मैंने आपको वही सोचने पर मजबूर कर दिया ना...' और इसके बाद वह हंस पड़े।
'मेरी एक ही दिशा है...', टाइगर श्रॉफ का एक्स गर्लफ्रेंड से हुआ पैचअप? 'छोटे मियां' ने इशारों में कह दी ये बात











