मन्नारा चोपड़ा की मामी मधु चोपड़ा ने ईशा-अंकिता को बताया असभ्य, टास्क के पहले एक्ट्रेस को दे रहे थे धमकी

मन्नारा चोपड़ा की मामी मधु चोपड़ा ने ईशा-अंकिता को बताया असभ्य, टास्क के पहले एक्ट्रेस को दे रहे थे धमकी
'बिग बॉस सीजन 17' के फिनाले को बस 1 हफ्ता ही बचा है। 28 जनवरी को कोई एक सदस्य इस सीजन का विनर बन जाएगा। लेकिन अभी घर में 4 लोग ही फाइनल्स में पहुंचे हैं। जो नहीं पहुंचे, वह बहुत ही निराश नजर आ रहे हैं। टास्क परफॉर्म न कर पाने की वजह से वह सभी झल्लाए हुए दिखाई दिए। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा को बुरी तरह टारगेट किया। उन्हें बहुत कुछ कहा। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और आयशा खान के बर्ताव पर रिएक्ट किया।

दरअसल, जब बार्बी हांडा उर्फ मन्नारा चोपड़ा 'बिग बॉस 17' में एंटर हुई थीं, तब प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर सपोर्ट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। वहीं, अब जब उन्हें घर वाले परेशान कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस की मां ने कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ईशा-अंकिता-आयशा के रवैये पर हैरान जताई और उनको असभ्य कहा।

मन्नारा चोपड़ा के इंस्टा हैंडल पर वीडियो

मन्नारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें 17 जनवरी को बिग बॉस 17 के घर के अंदर हुए एक वाकये को दिखाया गया है। साथ कैप्शन भी लिखा है, 'सबको शर्म आनी चाहिए! हम इसे गेम नहीं कहते हैं!! हम अब हर किसी का असली रूप देख रहे हैं!' वीडियो में अंकिता, ईशा और आयशा को मन्नारा को धमकाते हुए दिखाया गया है। जब मुनव्वर ने टास्क के पहले मसाले जैकेट में छिपा लिए थे और उनको प्रोटेक्ट करने के लिए मन्नारा सामने आ गई थीं। फिर टीम-बी ने उन पर ही हमला बोल दिया था।

मधु चोपड़ा का रिएक्शन

अब इसी वीडियो को देखने के बार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कमेंट किया, 'हे भगवान! ये सब कैसे असभ्य तरीके से बर्ताव कर रहे हैं।' इस पर मन्नारा की बहन मिताली हांडा ने भी लिखा, 'वास्तव में, मामी।' वहीं, फैन्स ने भी मन्नारा को सपोर्ट किया। और अंकिता से लेकर ईशा और आयशा को जमकर फटकार लगाई। कुछ ने तो अंकिता की सास की तरफदारी करते हुए कहा कि वह एक्ट्रेस के साथ बिल्कुल सही करती हैं क्योंकि अंकिता इसी लायक हैं।

Advertisement