अभिषेक मल्हन को मनीषा रानी ने दिवाली से पहले दिया ऐसा बेशकीमती तोहफा, देखकर मम्मी डिंपल मल्हन का चढ़ा पारा

अभिषेक मल्हन को मनीषा रानी ने दिवाली से पहले दिया ऐसा बेशकीमती तोहफा, देखकर मम्मी डिंपल मल्हन का चढ़ा पारा
'बिग बॉस ओटीटी 2' के रनर अप अभिषेक मल्हन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। यूट्यूब पर व्लॉगिंग करते हैं और डेली लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स फैन्स को देते हैं। अब उन्होंने हालिया व्लॉग में बताया कि उनकी अजीज दोस्त मनीषा रानी ने उनको बेशकीमती तोहफा दिया है। यूट्यूबर ने कहा कि वो इस गिफ्ट की अनबॉक्सिंग एक्ट्रेस के साथ करना चाहते थे लेकिन वह अभी काम के सिलसिले में व्यस्त हैं। इसलिए वह खुद ही इसका श्रीगणेश कर रहे हैं।

अभिषेक मल्हन ने बताया कि उन्हें मनीषा रानी ने दिवाली के मौके पर एक सोने की गले में पहनने वाली चेन गिफ्ट की है। फुकरा इंसान ने बताया कि एल्विश, मनीषा और वह तीनों ही मिलने वाले थे। लेकिन उनकी मीटिंग थी और एल्विश-मनीषा को बिग बॉस 17 में जाना था, इसलिए मुलाकात नहीं हो सकी। बहुत सारी दिक्कतें हैं लेकिन वो अब चाहते हैं कि जल्द ही लोगों की डिमांड पर उन दोनों का गाना साथ आए।

मनीषा रानी का फुकरा इंसान को गिफ्ट

फुकरा इंसान ने मनीषा रानी का गिफ्ट खोला तो उसमें सोने की चेन थी और उसमें किंग का एक लॉकेट था। उनकी मां डिंपल ने कहा कि उन्हें इतने महंगे गिफ्ट्स नहीं लेने चाहिए। तो अभिषेक ने बताया कि उन्होंने मना किया था। लेकिन वो पीछे पड़ गई कि तूने दिया है तो मैं भी दूंगी। और पहली बार कुछ दिया है तो चुपचाप ले ले। अभिषेक ने कहा कि मनीषा उन्हें ये पहला गिफ्ट दे रही थीं इसलिए वो मना नहीं कर सके।

अभिषेक ने दिया था मनीषा को तोहफा

अभिषेक मल्हन ने हाल ही में मनीषा को 10 मिस्ट्री बॉक्सेस गिफ्ट्स दिए थे। उसमें iphone 14 प्रो मैक्स के अलावा लग्जरी बैग्स, परफ्यूम्स समेत कई बढ़िया सामान थे। इसके अलावा यूट्यूबर ने एक्टिव को एक डेनिम जैकेट भी गिफ्ट की थी। साथ ही चॉकलेट्स भी दी थीं। ये सब देख मनीषा काफी खुश हो गई थीं। दोनों की दोस्ती रियलिटी शो के दौरान हुई थी और फैन्स ने इनके नाम का हैशटैग भी बनाया था।

Advertisement