Gadar 2 देखने गए शख्स को बेल्ट से बुरी तरह पीटा, बरेली में नाइट शो के दौरान मच गई भगदड़
सनी देओल की 'गदर 2' 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है। 22 साल बाद भी थिएटर्स में वैसा ही जलवा देखने को मिला, जैसा 'गदर: एक प्रेम कथा' की रिलीज के दौरान देखने को मिला था। हालांकि इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में एक घटना घट गई। वहां एक शख्स को दर्शकों ने हाथ-पैर और बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया। दावा किया जा रहा है कि 'गदर 2' देखने आए शख्स ने थिएटर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा दिए थे। यह देख वहां मौजूद लोग भड़क गए और उसे बुरी तरह पीट दिया। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आखिरी शो के दौरान झड़प
'फ्रीप्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त को रिलीज हुई Gadar 2 के उस दिन प्रसाद टॉकीज में चार शो लगे थे, और वो सभी हाउसफुल चल रहे थे। आखिरी शो के दौरान प्रसाद टॉकीज में रात के 11 बजे दो लोगों के बीच झड़प हो गई।











