मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार को उन्होंने मुंबई स्थित फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी।
आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच जारी है। सूचना मिलने पर मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ ही अर्जुन कपूर भी पहुंचे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी।
- पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिता ने जब यह कदम उठाया, तब अभिनेत्री घर पर नहीं थीं।
- आत्महत्या की खबर के बाद मलाइका समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य आवास पर पहुंचे।
- अनिल अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। उन्होंने पहले मर्चेंट नेवी में काम किया था।
- मलाइका जब महज 11 साल की थीं, तब अनिल का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।
- इसके बाद मलाइका और उनकी छोटी बहन अमृता राव का पालन-पोषण मां जॉयस ने किया।











