मलाइका अरोड़ा और अरहान खान की वायरल हुई व्हाट्सएप चैट, मां-बेटे की बातें पढ़कर आपको भी आएगी हंसी
मलाइका अरोड़ा ने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि उनका अपने बेटे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। मां-बेटे जैसा बॉन्ड नहीं, बल्कि उनके बीच याराना है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के दोस्तों उन दोनों को साथ में देख कहते हैं कि ये एक कॉमेडी शो है, जिसकी टिकट लगनी चाहिए। अब इन बातों के बीच अरहान खान और मलाइका अरोड़ा की व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। जिसमें दोनों की एक अलग ही लेवल की बातचीत देखने को मिल रही है।











