एमपी वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 अधिकारियों के तबादले; सिवनी, छिंदवाड़ा और उमरिया के SDO बदले

एमपी वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 अधिकारियों के तबादले; सिवनी, छिंदवाड़ा और उमरिया के SDO बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन क्षेत्रपालों (रेंजर्स) और दो सहायक वन संरक्षकों (एसडीओ) का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

शुक्रवार देर शाम वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सहायक वन संरक्षक यूगेश कुमार पटेल को उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) दक्षिण सिवनी से स्थानांतरित कर पूर्व छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में, कुलदीप नारायण त्रिपाठी को उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) उमरिया से स्थानांतरित करते हुए अनूपपुर में पदस्थ किया गया है।

47 वन क्षेत्रपालों की भी नई पदस्थापना

दो सहायक वन संरक्षकों के साथ-साथ प्रदेश भर में कार्यरत 47 वन क्षेत्रपालों के भी तबादले किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थ स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Advertisement