‘मैं अटल हूं’ ने पहले दिन कमाए मात्र 1 करोड़:ग्लोबली 150 करोड़ पार हुई ‘हनुमान’ की कमाई

‘मैं अटल हूं’ ने पहले दिन कमाए मात्र 1 करोड़:ग्लोबली 150 करोड़ पार हुई ‘हनुमान’ की कमाई

शुक्रवार, 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की ओपनिंग काफी कमजोर रही। फिल्म ने पहले दिन मात्र 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसकी ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.39% रही। ‘मैं अटल हूं’, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है।

2023 में दो फिल्मों ने किया था 350 करोड़ का बिजनेस
इससे पहले 2023 में रिलीज हुई पंकज की तीनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया था। जहां ‘OMG 2’ ने वर्ल्डवाइड 221.08 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं 'फुकरे 3' ने दुनियाभर में 128.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके अलावा OTT पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘कड़क सिंह’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

शुक्रवार को ‘हनुमान’ ने कमाए 9 करोड़
दूसरी तरफ तेलुगु फिल्म ‘हनुमान’ की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की मानें तो हनुमान ने अपने सेकेंड फ्राइडे को 9 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 98 करोड़ 80 लाख रुपए हो गया है। वहीं ग्लोबली हनुमान ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है।

8 दिनों में ‘गुंटूर कारम’ ने कमाए 110.90 करोड़
इसके अलावा महेश बाबू स्टारर ‘गुंटूर कारम’ ने पहले हफ्ते में 107 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने के बाद सेकेंड फ्राइडे को 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इस फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 110 करोड़ 90 लाख रुपए हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड यह लगभग 220 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

‘मेरी क्रिसमस’ ने शुक्रवार को कमाए मात्र 52 लाख
पहले हफ्ते 14 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन करने के बाद 'मेरी क्रिसमस' ने दूसरे शुक्रवार को मात्र 52 लाख रुपए का बिजनेस किया। 8 दिनों में इस फिल्म ने टोटल 15 करोड़ 27 लाख रुपए कमाए हैं।

सेकेंड फ्राइडे कैप्टन मिल्लर ने कमाए 1 करोड़
वहीं सेकेंड फ्राइडे को 1 करोड़ रुपए का बिजनेस करने के बाद धनुष स्टारर 'कैप्टन मिल्लर' का टोटल कलेक्शन 41 करोड़ 67 लाख रुपए हो चुका है।


Advertisement