जूडो में मप्र ने जीते कांस्‍य पदक, वालीबाल में बालिका टीम नाकआउट में पहुंची

जूडो में मप्र ने जीते कांस्‍य पदक, वालीबाल में बालिका टीम नाकआउट में पहुंची
भोपाल। 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मप्र ने जूडो में दो कांस्‍य पदक जीते। वालीबाल में मप्र की बालिका टीम ने असम को हराकर नाकआउट में प्रवेश किया।राजधानी में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दूसरे चरण में फुटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस एवं जूडो के मुकाबले खेले जा रहे है। टीटी नगर स्टेडिमय में आयोजित जूडो इवेंट में दूसरे दिन छह इवेंट के फाइनल मुकाबल हुए। इसमें मप्र के खाते में दो कांस्य पदक आए। 52 किग्रा भार वर्ग में मप्र की युसरा फातिमा ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में दिल्ली की तनुमनु ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की महक सिंह ने रजत व गुजरात की मकवाना ने कांस्य पदक जीते। कांस्य पदक विजेता युसरा मप्र राज्य जडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त् करती है। 48 किग्रा में मप्र की निधि यादव ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें हरियाणा की अंकिता ने स्वर्ण, गुजरात की डोडिया ने रजत व राजस्थान की नेहा चौधरी ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ अपना दबदबा कायम किया, वहीं दिल्ली ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। एक स्वर्ण त्रिपुरा ने जीता।

वालीबाल में मप्र बालिका टीम नाकआउट दौर में

वॉलीबॉल बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने असम को हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया, हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को हराया गुजरात ने जम्मू कश्मीर को एवं विद्या भारती ने आईपीसीसी की टीम को हराया वॉलीबॉल के दूसरे ग्राउंड पर हुए मैच में दिल्ली ने उत्तराखंड को हराया पंजाब ने कर्नाटक को एवं केरल ने पुडुचेरी को हराया।

फुटबाल में मप्र की बालिका टीम की रोमांचंक जीत

साई सेंटर मैदान पर बालक वर्ग में पंजाब ने बिहार को 4-0 से, केरल ने बिहार को 1-0 से हराया। सीबीएसई और झारखंड के बीच मुकाबला गोल रहित ड्रा, रहा, उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 2-0 से पराजित किया। जम्मू एंड कश्मीर ने दादर और नगर हवेली को 2-0 से हराया। आईकॉनिक स्कूल के खेल मैदान पर बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 3-0 से, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 1-0 से, मध्यप्रदेश ने आईबी एसएसओ को 1-0

टेबल टेनिस में असम के खिलाडी छाए

टीटी नगर स्टेडियम में टेबल टेनिस के लीग मैच समाप्त हो गए अंतिम आठ के लिए बालक वर्ग में नॉकआउट मुकाबले के लिए गुजरात असम महाराष्ट्र सीबीएसई एवं क्वालीफाई कर लिया। बालिका का वर्ग में पश्चिम बंगाल पुडुचेरी महाराष्ट्र दिल्ली चंडीगढ़ असम हरियाणा, डीएवी समूह ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। असम की दोनों टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है।

Advertisement