भारत के किस-किस शहर में दिखेगा चंद्रग्रहण, आसमान में होगा शानदार नजारा, जानें सबकुछ

भारत के किस-किस शहर में दिखेगा चंद्रग्रहण, आसमान में होगा शानदार नजारा, जानें सबकुछ
नई दिल्ली: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा मौका आ रहा है। 28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। पिछले सप्ताह अमेरिका में हुए सूर्य ग्रहण के 14 दिनों बाद यह चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। नासा के मुताबिक पूर्णिमा के दौरान चंद्र ग्रहण होता है। जब चंद्रमा और सूर्य ऐसी स्थिति में हों कि उनके बीच पृथ्वी आ जाए तो ग्रहण लगता है। पृथ्वी की छाया तब चांद पर पड़ती है, जिसके कारण यह हमें लाल रंग का दिखाई देता है।

पृथ्वी की दो तरह की छाया होती है। पहली पेनुम्ब्रा और दूसरी उम्ब्रा। पेनुम्ब्रा बाहरी या हल्की छाया होती है, जिसे उपच्छाया चरण कहा जाता है। चांद 28 अक्टूबर की रात साढ़े 11 बजे के बाद इसमें प्रवेश करेगा। 29 अक्टूबर को 1:05 am पर चांद उम्ब्रा में प्रवेश करेगा। उम्ब्रा पृथ्वी की गहरी परछाई होती है। 2:24 बजे के बाद चंद्रमा इससे बाहर निकल जाएगा। उम्ब्रा में चांद एक घंटा 19 मिनट रहेगा।


भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्र ग्रहण कई जगहों पर दिखाई देगा। यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिकी, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर से लोग इसे देख सकेंगे। भारत की बात करें तो आधी रात के बाद जब चांद उम्रा में प्रवेश करेगा तो हमें यह साफ दिखाई देगा। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नी, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना समेत भारत के अन्य हिस्सों में दिखेगा।

कैसे देख सकेंगे चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी भी खास तरह के यंत्र या चश्मे की जरूरत नहीं होती। इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि ठंड भरे मौसम में देखने के लिए आपको रात में बाहर निकलना होगा। हालांकि अगर आपके पास छोटा टेलीस्कोप हो, तो भी एक अच्छा नजारा देख सकेंगे।

Advertisement