लिंडसे ग्राहम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'प्रेसिडेंट ट्रंप ने शानदार काम कर दिया। मुझे लगता है कि यूक्रेन को युद्ध को खत्म करने के बारे में ट्रंप का मैसेज काम कर रहा है। इसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उन कस्टमर देशों को फिर से सोचने पर मजबूर किया जा रहा है, जो उनकी युद्ध मशीन को सपोर्ट करते है।'
भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ की धमकी देने वाले लिंडसे ग्राहम ने मारी पलटी, ट्रेड डील पर ट्रंप की तारीफ, जानें क्या बोले
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत पर टैरिफ कम करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। लिंडसे ग्राहम ने बीते साल बार-बार भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद वह ट्रंप की तारीफ करने लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ 50 से 18 फीसदी करने को ग्राहम उनका शानदार कदम कह रहे हैं। ग्राहम का कहना है कि यह फैसला रूस पर लगाम कसेगा।
लिंडसे ग्राहम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'प्रेसिडेंट ट्रंप ने शानदार काम कर दिया। मुझे लगता है कि यूक्रेन को युद्ध को खत्म करने के बारे में ट्रंप का मैसेज काम कर रहा है। इसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उन कस्टमर देशों को फिर से सोचने पर मजबूर किया जा रहा है, जो उनकी युद्ध मशीन को सपोर्ट करते है।'
लिंडसे ग्राहम को रूस और चीन पर सख्त रुख के लिए जाना जाता है। बीते साल भारत उनके निशाने पर रहा था। ग्राहम ने बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि अगर भारत ने रूस से तेल लेना बंद नहीं किया तो उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे। हालांकि अब वह भारत से व्यापार समझौता करने के लिए ट्रंप की तारीफ कर रहे हैं।