'जवान' की तरह इन 5 तमिल फिल्मों में कूट-कूटकर भरा है एक्शन-थ्रिलर, देख हो जाएगी सिट्टी-पिट्टी गुम

'जवान' की तरह इन 5 तमिल फिल्मों में कूट-कूटकर भरा है एक्शन-थ्रिलर, देख हो जाएगी सिट्टी-पिट्टी गुम
'जवान' की छप्परफाड़ कमाई ने गर्दा उड़ा रखा है। सिर्फ दो दिन के अंदर शाहरुख खान और एटली की फिल्म ने 127 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस को नयनतारा-विजय सेतुपति की 'जवान' खूब पसंद आ रही है। कुछ को इसका एक्शन तो कुछ को इसकी मास कहानी। अगर आपको भी 'जवान' बहुत पसंद आई है और आप ऐसी साउथ की दमदार फिल्में देखना चाहते हैं तो ये स्टोरी आपके सौ टका काम की है। हम लाए हैं 'जवान' जैसी 5 तमिल फिल्में जो आपको फुल एंटरटेनमेंट का डोज देंगी।

जेंटलमेन

डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी 'जेंटलमेन' एक तमिल फिल्म है, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी भी बिल्कुल Jawan की तरह रॉबिनहुड जैसी है। जहां धुआंधार एक्शन और शानदार गाने देखने-सुनने को मिलते हैं। इसमें भी फिरौती मांगी जाती है। इन पैसों का इस्तेमाल नेक काम में लगाया जाता है। इसमें मधु शाह लीड रोल में थीं।

Kaththi

थलपति विजय की फिल्म 'Kaththi' भी बिल्कुल जवान के भाई जैसी लगती है जो कि साल 2014 में रिलीज हुई थी। 'जवान' में आपने देखा होगा कि कैसे काली (विजय सेतुपति) शाहरुख खान के डबल अवतार देखकर हक्का बक्का रह जाता है। ठीक वैसे ही 'कैथी' में विजय थलपति के भी डबल रोल थे और वहां भी विलेन चिराग (नील नितिन मुकेश) का ये देख मुंह खुला रह जाता है। 'जवान' की एक कहानी किसानों की आत्महत्या पर आधारित थी, ठीक ऐसे ही A.R. Murugadoss कैथी का कोर आइडिया भी यही था।

सरकार

'जवान' में शाहरुख खान की धमाकेदार स्पीच भी देखने को मिलती हैं, जहां वह सभी दर्शकों को सीख देते हैं कि उनका एक एक वोट कितना अमूल्य है। ठीक वैसे ही सरकार फिल्म में भी यही दिखाया गया था।

आर्रमबम

एटली ने 'जवान' में कई सोशल मुद्दों को शामिल किया था। एक अहम मुद्दा जवान और हथियारों की डीलिंग से भी जुड़ा था। ठीक ऐसे ही साल 2013 में आई तमिल फिल्म 'आर्रमबम' आई थी। इसमें साउथ सुपरस्टार अजीत देश को बचाने के लिए ऐसी समस्याओं से लड़ते हैं।
Advertisement