तेल अवीव: भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि भारत के लिए समय आ गया है कि वह अन्य कई देशों की तरह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे। इजरायली राजदूत ने पत्रकारों से बातचीत में हमास के खिलाफ आतकंवाद-रोधी अभियानों में इजरायल का समर्थन करने के लिए भारत के प्रति आभार भी प्रकट किया। गिलोन ने कहा कि इजरायल ने सात अक्टूबर को हुए बर्बर हमले के बाद संबंधित भारतीय अथॉरिटीज से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को पहले भी उठाया जा चुका है।
पीएम मोदी की तारीफ
गिलोन ने कहा, 'हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं। ये दुनिया के लोकतंत्र हैं। ऐसा कहने के बाद...मुझे लगता है कि भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने का समय आ गया है।' इजरायली राजदूत ने कहा कि अमेरिका, कनाडा सहित कई देश और यूरोपीय संघ पहले ही हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। गिलोन ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन शुरुआती वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने आतंकवादी हमले की निंदा की। भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नैतिक पहचान वाला देश है और हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं।'

हमास को खत्म करके रहेंगे
उन्होंने दोहराया कि इजरायल हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। गिलोन का मानना है कि इस संघर्ष का इजरायल की आर्थिक संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'इजरायल का एक अद्भुत अतीत और एक उज्जवल भविष्य है। दिन के अंत में वह विकास के रास्ते पर बढ़ना जारी रखेगा। सबसे पहली जरूरी चीज है हर खतरे से छुटकारा पाना। एक बार जब हम खतरे से छुटकारा पा लेते हैं, तो हम सामान्य स्थिति में वापस आ सकते हैं।'