'डॉन 3' की स्टारकास्ट के बारे में मेकर्स ने अभी सिर्फ रणवीर सिंह के नाम का ही खुलासा किया है। हालांकि मीडिया गलियारों में कियारा आडवाणी के नाम की चर्चा है कि वह 'रोमा' के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं तो लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।
NO SRK NO DON 3हुआ ट्रेंड
फैंस फरहान अख्तर से जिद कर रहे हैं कि अगर वह शाहरुख खान को डॉन 3 में नहीं लाए तो वह फिल्म नहीं देखेंगे। इसी के साथ NO SRK NO DON 3 हैशटैग ट्रेंड होने लगा है। जहां शाहरुख खान के फैंस जमकर ट्वीट्स कर रहे हैं।लोगों ने तो कहानी का भी अंदाजा लगा लिया
कुछ फैंस ने तो Don 3 की कहानी का भी अंदाजा लगा लिया। एक यूजर ने लिखा कि तीसरे पार्ट में शाहरुख खान की प्लास्टिक सर्जरी होगी। जैसे ही मास्क उतारेंगे तो वह रणवीर सिंह की शक्ल में तब्दील हो जाएगा।











