मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि Rohit Bal पिछले साल बेहोश हो गए थे और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान फेमस रोहित गांधी-राहुल खन्ना की जोड़ी रोहित गांधी ने सार्वजनिक रूप से रोहित बल के करीबी दोस्त और मॉडल ललित तेहलान पर उन्हें धीरे-धीरे जहर देने का आरोप लगाया था। इस आरोप ने सभी का ध्यान खींचा था और काफी विवाद हुआ था।
पुलिस तक पहुंची थीं बात
रोहित बल के एक और करीबी जूली दुबे ने भी ललित तेहलान पर कुछ ऐसा ही आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि अहम समय में ललित ने रोहित बल को छोड़ दिया था। यहां तक कि पिछले दो सालों में ललित ने रोहित को उसके दोस्तों से अलग कर दिया था। ललित को सिर्फ रोहित के फाइनेंस में दिलचस्पी थी। यहां तक कि जब रोहित रिहैब सेंटर में रिकवरी के लिए गए थे, तब ललित ने उन्हें शराब उपलब्ध कराई थी। हालांकि, रोहित ने खुद इन आरोपों को लेकर ललित का बचाव किया था और मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, तब ललित ने उनकी देखभाल की थी। रोहित ने ललित को तब खोजा था, जब वो 17 साल के थे। दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रही।
रोहित बल का 1 नवंबर की रात उनका निधन हो गया था। वो पिछले कई साल से दिल से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। 2010 में उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। उनका सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। भारत में फैशन सेंस को निखारने और संवारने का श्रेय रोहित को जाता है। खास कर मेन्स वियर में वो एक क्रांति लेकर आए। रीति से अलग उन्होंने नोज रिंग से लेकर सिंदूर तक लगवाया।











