Kusha Kapila का ये पोस्ट साल 2018 का है, जब उन्होंने शादी की गुडन्यूज दी थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'एक साल हो गया है जब मैंने और जोरावर ने रूममेट बनने का फैसला लिया था। हम अपने प्यार में इतना जुनूनी थे कि हमने दो बार शादी की थी। मेरी तो दिली तमन्ना थी कि मैं और भी प्यारी प्यारी लाइनें लिखूं लेकिन जोरावर ने रोक दिया।'
कुशा और जोरवार की लवस्टोरी
मालूम हो कुशा और जोरावर ने साल 2017 में शादी की थी। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। अपनी लवस्टोरी को सुनाते हुए 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' में कुशा ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात जोरवार के साथ एक दोस्त की शादी में हुई थी। तभी जोरावर ने मेरे पास आकर बात की, कहा, 'क्या तुमको ड्रिंक चाहिए।' वह भी जोरवार पर लट्टू हो गई थीं। बस इस तरह दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।











