कुनिका सदानंद ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की उम्र पर किया कटाक्ष, कहा- मेरे और मेरे बेटे जितना इनके बीच ऐज गैप

कुनिका सदानंद ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की उम्र पर किया कटाक्ष, कहा- मेरे और मेरे बेटे जितना इनके बीच ऐज गैप
एक्टर अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की दोस्ती को घरवालों ने प्यार का नाम दे दिया है। जिस तरह से दोनों रहते हैं, उसे देख हर कोई उन्हें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कहता है। जबकि ये दावा करते हैं कि इनके बीच ऐसा कुछ नहीं है। अब बीते एपिसोड में कुनिका सदानंद ने दोनों की तुलना अपने और अपने बेटे की उम्र के फासले से कर दी।

'बिग बॉस 19' के बीते एपिोसोड में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को देखकर कहा कि दोनों की उम्र में उतना ही अंतर है, जितना उनके और उनके बेटे के बीच है। उन्होंने दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए उनके ऐज गैप पर कमेंट किया। जिसे सुनकर तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी शॉक्ड हो गए।

कुनिका सदानंद की 16 की उम्र में शादी

दरअसल, कुनिका सदानंद किचन में खाना बना रही होती हैं। नीलम, तान्या और फरहाना वहीं मौजूद होती हैं। यहां उन्होंने कहा, 'पता है, अशनूर और अभिषेक में... मेरे और मेरे बेटे की ऐज जितना गैप है। मैं जब साढ़े 17 साल की थी, तब मेरा बेटा हुआ था।' फौरन तान्या ने पूछा, 'किस उम्र में उनकी शादी हुई थी?' एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी पहली शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी।'

फरहाना के माता-पिता का तलाक

फिर फरहाना ने कहा कि उनकी मां की शादी भी कम उम्र में हुई थी। लेकिन बाद में वो अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने 'जोश टॉक' में बताया था कि उनके जन्म के 3 महीने पहले ही पिता ने मां को उनके घर यानी मायके पर छोड़ दिया था। और जन्म के 6 महीने बाद उनका तलाक हो गया था। और बचपन से लेकर आज तक उनकी देखभाल मां ने ही की है। कभी पिता को नहीं देखा है।

अशनूर और अभिषेक बजाज की उम्र का अंतर

अशनूर कौर 21 साल की हैं और एक्टर अभिषेक बजाज 33 साल के हैं। उनकी पहले शादी हुई थी, आकाँक्षा जिंदल से। लेकिन तीन साल बाद इनका तलाक हो गया था। दोनों के बीच 12 साल का अंतर है। और वह दुनिया की परवाह किए बगैर एक-दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
Advertisement