शादी उदयपुर के एक हेरिटेज रिसॉर्ट में हुई, जैसा कि Manit Joura ने ईटाइम्स को बताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत क्लियर था कि मैं यहीं शादी के बंधन में बंधना चाहता था। शादी के दिन बारिश हो रही थी। लेकिन बिना किसी भारी बारिश के शादी हो गई।' शादी में मनित 108 साल पुरानी तलवार लेकर गए थे जो उनके पूर्वजों की थी। मनित ने खुलासा किया कि उनसे पहले तलवार पर केवल परिवार के पुरुष सदस्यों के नाम छपे थे।
'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा ने ग्रीक GF से की शादी, 108 साल पुरानी तलवार लिए दिखा राजपुताना अंदाज
टीवी के सबसे फेमस सीरियल्स में से एक 'कुंडली भाग्य' में ऋषभ का किरदार काफी चर्चित है। इसे ओक्टर मनित जौरा प्ले करते हैं, जिन्होंने शादी कर ली है। मनित ने 9 जुलाई को गुपचुप तरीके से अपनी ग्रीक पार्टनर एंड्रिया पैनागियोटोपोलू से शादी कर ली। एंड्रिया पेशे से एक डांस टीचर हैं। मनित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 'नागिन 6' एक्टर तब से इस शादी के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। आइए मनित की शादी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।











