8 Kg वजन घटाने के बाद किश्वर मर्चेंट ने दिखाया हाल, 42 साल की उम्र में किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

8 Kg वजन घटाने के बाद किश्वर मर्चेंट ने दिखाया हाल, 42 साल की उम्र में किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने बेटे के जन्म के बाद फिटनेस पर पसीना बहाना शुरू किया। अब किश्वर मर्चेंट ने पहले और अब की तस्वीर शेयर करके बताया कि आखिर उन्होंने कितना वजन लूज किया है। फैंस एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख हक्का बक्का रह गए हैं। सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि किश्वर मर्चेंट ने आखिर कैसे वजन घटाया है।

किश्वर मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। एक पांच महीने पहले की और एक लेटेस्ट फोटो। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने काफी वजन घटाया है। ये बदलाव साफ इन तस्वीरों में झलक रहा है।


गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन

किश्वर मर्चेंट ने कैप्शन में लिखा, 'किसी ने कमेंट किया कि इतना डिफरेंट नहीं लग रहा है। तो मैं आपको बता दूं कि मैंने 8 किलो वजन घटाया है। मैंने 5 महीने की ट्रेनिंग से ये सब हासिल किया है।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने कहा कि लेकिन उनके चेहरे का ग्लो पहले वाला ज्यादा अच्छा था।


42 साल की किश्वर मर्चेंट, पति और बेटा

मालूम हो, किश्वर मर्चेंट 42 साल की हैं। अगस्त 2021 में एक्ट्रेस के घर बेबी बॉय का जन्म हुआ था। किश्वर ने साल 2016 में एक्टर सुयश राय के साथ शादी की थी। बता दें सुयश और किश्वर में 8 साल की उम्र का अंतर हैं। एक्ट्रेस पति से बड़ी हैं।

किश्वर मर्चेंट आजकल क्या कर रही हैं

'बिग बॉस 9' फेम किश्वर मर्चेंट अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। ओटीटी से लेकर टीवी में वह लगातार काम कर रही हैं। पिछले साल वह इंडियन थ्रिलर सीरीज Fanaa: Ishq Mein Marjawan में नजर आई थीं। फिर वह इसी साल डियर इश्क में भी दिखी थीं।
Advertisement