खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जिम वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- शर्म नहीं आती, भोजपुरी को बदनाम करके मानेगा?
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का जिम वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और दोनों की फिर आलोचना हुई थी। अब एक बार फिर से दोनों का दूसरा जिम वीडियो वायरल हो रहा है। ये नया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इनकी हरकतें देखकर एक बार फिर यूजर्स का पारा हाई हो गया है।इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी जिम के कपड़ों में दिख रहे हैं। दोनों भोजपुरी गाने पर रोमांस कर रहे हैं। उन्हें इस तरह से डांस करते देख कई लोग बिफर पड़े हैं।यूजर्स के निशाने पर स्टार्स











