जब Daisy Shah से Archana Gautam के साथ 'क्लास' और 'क्रैस' को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछा गया और तब उन्होंने कहा, 'वह जो कुछ भी कहती हैं वह ऑन एयर नहीं दिखाया जाता है, तो उनका क्या मतलब था'। डेज़ी शाह ने अपनी बातों को क्लियर किया। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा कि शो से बहुत सी चीजें एडिट की गई हैं क्योंकि एक एपिसोड हम दो दिन तक शूट करते थे और आप जो देख रहे हैं वह एक घंटे का है।'
'एडिट करके दिखाया जाता है खतरों के खिलाड़ी 13', डेजी शाह ने रोहित शेट्टी के शो पर दिया बड़ा बयान
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' अपने प्रीमियर के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो की कंटेस्टेंट डेज़ी शाह 'केकेके 13' की अर्चना गौतम के साथ अपने विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान डेज़ी ने कहा था कि उन्हें अर्चना एंटरटेनिंग नहीं लगती हैं। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों को एक-दूसरे के फैनबेस ने ट्रोल भी किया। बाद में, डेज़ी ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया कि कैसे दर्शकों को शो की पूरी झलक नहीं मिल पाती है। एक इंटरव्यू में जब अर्चना गौतम के साथ उनके विवाद के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'वह जो कुछ भी कहती हैं वह ऑन एयर नहीं दिखाया जाता है, तो आखिर उनका क्या मतलब था।'











