Khanzaadi ने 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में सलमान खान से पड़ी डांट पर बात की। खानजादी से जब पूछा गया कि क्या Salman Khan शो में बायस्ड रहे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा। लेकिन जब पूछा गया कि सलमान तो शो में खानजादी का सपोर्ट करते नहीं दिखे, तो वह बोलीं- शायद उस घर के अंदर ऐसा था, लेकिन बाहर...।
खानजादी ने सलमान खान से मांगी माफी, बोली- बचपना है मेरे अंदर, भूल जाओ और मुझे काम दे दो
'बिग बॉस 17' में नजर आईं रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने सलमान खान से माफी मांगी है और कहा है कि वह उन्हें काम दे दें। बिग बॉस के घर में खानजादी को सलमान खान से कई बार डांट पड़ी। एक्टर ने उन्हें गेम पर ध्यान देने के लिए भी कहा था। पर खानजादी जिद पर अड़ी रहीं। ऐसा भी समय आया जब वह शो छोड़कर घर जाने की जिद पर अड़ गईं। अब खानजादी को अपने किए का पछतावा हो रहा है, और माफी मांगी है।खानजादी बोलीं- मुझे माफ कर दें सलमान सर, बचपना है
खानजादी से जब पूछा गया कि क्या उनकी 'बिग बॉस 17' के बाद सलमान खान से मुलाकात हुई, तो उन्होंने इससे इनकार किया। साथ में बोलीं, 'मैं उनसे मिलना चाहूंगी, और यह भी चाहूंगी कि वो मुझे माफ कर दें। मुझे मैं चाहती हूं कि मैं उनके साथ काम करूं। मुझे एक मौका मिल जाए मैं खुद को साबित कर सकूं। बचपना है मेरे अंदर। मैं भी खान और वो भी खान। कम से कम थोड़ा समझ जाएं।' बता दें कि खानजादी मनुमुटाव के चक्कर में 'बिग बॉस 17' के फिनाले पर भी नहीं गई थीं।सलमान से डरती हैं खानजादी
खानजादी ने कहा कि सलमान ने उन्हें कई बार बहुत समझाया और समझाने में काफी समय दिया। सलमान जैसी हस्ती का उन्हें समझाना बहुत बड़ी बात थी। वह इसका महत्व समझती हैं। खानजादी ने कहा कि वह सलमान खान से डरती हैं, लेकिन पता नहीं क्यों। पर वह उनकी बहुत इज्जत करती हैं।











