खालिस्‍तानी पन्‍नू की धक्‍कामुक्‍की की चाल फेल, अमेरिका में सिखों ने भारतीय राजदूत को किया सम्‍मानित

खालिस्‍तानी पन्‍नू की धक्‍कामुक्‍की की चाल फेल, अमेरिका में सिखों ने भारतीय राजदूत को किया सम्‍मानित
वॉशिंगटन: गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के खालिस्‍तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ धक्‍का मुक्‍की करने की चाल फेल हो गई। खालिस्‍तानियों ने गुरुपर्व पर अमेरिका के न्‍यूयार्क शहर में स्थि‍त गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत के साथ धक्‍का मुक्‍की की कोशिश की लेकिन उनकी यह चाल वहां मौजूद सिखों ने फेल कर दी। यही नहीं इन सिखों ने भारतीय राजदूत को सम्‍मानित भी किया। वहीं खालिस्‍तान के समर्थकों ने बेबुनियाद आरोप लगाया कि पन्‍नू के हत्‍या की साजिश में संधू का हाथ है।

सिख फॉर जस्टिस ने एक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया है जिसमें उसने दिखाया है कि अमेरिका में भारत के राजदूत के साथ धक्‍का मुक्‍की की जा रही है। इस वीडियो में यह नहीं दिखाया गया था कि इससे पहले लांग आइसलैंड के गुरुद्वारे के अंदर ही संधू का सिख समुदाय के लोगों ने जोरदार स्‍वागत किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय राजदूत ने अफगानिस्‍तान से सुरक्षित तरीके से सिखों को निकालने का जिक्र किया और कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।

भारतीय राजदूत संधू ने कहा कि भारत का विदेशों में बसे भारतीयों और सिख समुदाय के साथ यह करीबी रिश्‍ता कभी नहीं टूटेगा। भारतीय राजदूत ने कहा कि गुरुनानक ने भी एकजुटता की शिक्षा दी है। उन्‍होंने शिक्षा के महत्‍व पर जोर दिया और कहा कि कैसे भारत की युवा आबादी दुनिया के मामलों का निर्धारण करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पन्‍नू को अमेरिका में मारने की साजिश रची जा रही थी और एफबीआई ने इसका खुलासा किया था। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अमेरिका ने इस पूरे मुद्दे को भारत के साथ उठाया है। माना जा रहा है कि इसी बौखलाहट में पन्‍नू समर्थकों ने यह नाकाम कायराना हरकत की है।

Advertisement