कनाडा में फिर बेलगाम दिखे खालिस्तान समर्थक, भारतीय उच्चायोग के सामने रैली निकाली, पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी

कनाडा में फिर बेलगाम दिखे खालिस्तान समर्थक, भारतीय उच्चायोग के सामने रैली निकाली, पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी
ओटावा: कनाडा में एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में रैली निकाली गई है। इस रैली में भारत विरोधी नारेबाजी की गई और तिरंगे का भी अपमान किया गया। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी इस दौरान विवादित बयानबाजी की गई। ओटावा में भारतीय उच्चायोग के सामने ये रैली की गई। रैली में भारत सरकार पर कई आरोप लगाए गए और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा पर भी मुकदमा चलाने की मांग की गई। ओटावा में ये रैली 4 जुलाई, गुरुवार को निकाली गई। इसमें खुलेआम भारतीय प्रधानमंत्री पद और भारत के झंडे तिरंगे को अपमानित करने वाली चीजें की गई।
Advertisement