Mahesh Thakur ने बताया कि उस दिन सेट पर जो कुछ भी हुआ था, उसे याद करके बहुत बुरा लगता है। बड़े स्टार्स का नाम उछलने के कारण काला हिरण शिकार की घटना बहुत सुर्खियों में थी। महेश ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे, तभी सेट पर पुलिस आ गई और सभी को उठाकर पुलिस स्टेशन ले गई।'
रातभर पुलिस स्टेशन में थे सलमान खान
'हम साथ साथ हैं' में जीजा जी का किरदार निभाने वाले महेश ने आगे कहा, 'ना तो मैं, ना ही मोहनीश बहल और ना ही करिश्मा कपूर इसमें शामिल थीं। हम तीनों ही इसमें शामिल नहीं थे। उनमें से सिर्फ पांच। हमने जो देखा और अनुभव किया, वो अच्छी बात नहीं थी। लेकिन गनीमत है कि वो सब अब अतीत में है और हम आगे बढ़ चुके हैं। महिलाओं को जाने दिया गया, लेकिन मुझे लगता है कि सलमान भाई पुलिस के साथ रातभर वहां थे। फिर उनका परिवार आया, अरबाज और सोहेल। अगले दिन सलमान ठीक हो गए। वो कूल डूड हैं और वो ठीक थे। सैफ भी।'
'बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था मामला
फिल्मों के अलावा टीवी का हिस्सा रहे महेश ने आगे बताया, 'क्योंकि ये बहुत संदिग्ध था, न्यूज वालों ने काफी उछाला है, कुछ निकला तो नहीं था। सलमान और सैफ का नाम जुड़ा होने के कारण लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे थे। लेकिन सच तो ये है कि इसके अंत में कुछ भी सामने नहीं आया, लेकिन मीडिया ने निगेटिविटी फैलाई।'एक्टर ने ये भी कहा कि जब यह घटना हुई, तो जोधपुर शेड्यूल कैंसिल कर दिया गया और पूरी कास्ट को वापस भेज दिया गया। जब सभी वापस मिले तो कुछ भी बदला नहीं था, सबकुछ पहले जैसा ही था। उन्होंने कहा, 'वो नॉर्मल था। हर कोई सबको जानता था। ऐसा नहीं था कि आपने पूछताछ की। प्रोफेशनलिज्म आसानी से दिखा गया था।'











