'झलक दिखला जा 11' के एलिमिनेशन को कविता कौशिक ने बताया गलत, कहा- उसे खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला

'झलक दिखला जा 11' के एलिमिनेशन को कविता कौशिक ने बताया गलत, कहा- उसे खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को शुरू हुए दो हफ्ते हो गए हैं। इसके चार एपिसोड भी टेलीकास्ट हो गए हैं। अब तीसरा हफ्ता शुरू होने वाला है। ऐसे में इस शो का पहला एलिमिनेशन भी हुआ। बताया जा रहा है कि आमिर अली शो से निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। हालांकि अभी एपिसोड ऑनएयर होना है लेकिन उसके पहले ही ये बात आग की तरह लोगों के बीच पहुंच चुकी है। कविता कौशिक ने इस पर रिएक्शन दिया है।

कॉमिक शो FIR फेम कविता कौशिक ने अपने को-एक्टर आमिर खली के एविक्शन पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इसे अनफेयर बताया है। उन्होंने कहा कि ये सही नहीं हुआ है। वह बहुत ही मेहनती और कमाल का डांसर है। ये बहुत ही जल्दी हुआ और उसे खुद को साबित करने का मौका भी नहीं मिला। जबकि अरशद वारसी, जो कि शो को जज कर रहे हैं, उनको पहले ही चांस में आमिर ने इम्प्रेस कर दिया था।

अरशद वारसी ने की थी वाहवाही

अरशद ने आमिर अली से कहा था, 'मैं आमिर को पहले भी जज कर चुका हैं और मुझे इसकी क्षमता पता है। ये शो में बहुत आगे तक जाएगा। आमिर तुम अभी भी पहले जैसे दिखते हो। तुम आदमी से अनिल कपूर होते जा रहे हो।' साथ ही एक किस्सा भी सुनाया था, 'मुझे याद है कि जब ये परफॉर्म कर रहा था, ये एक सीक्वेंस में बिना शर्ट के आया था और सभी हैरान रह गए थे। इसके एब्स वगैरह जबरदस्त थे। बहुत ही अच्छा लग रहा था।'

फराह खान ने की थी तारीफ

वहीं, फराह खान ने भी आमिर अली की तारीफ की थी। आमिर ने दूसरी परफॉर्मेंस 'पहला नशा' गाने पर दी थी। जिसके बाद जज और कोरिग्राफर ने बताया था, 'ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे इसी गाने से पहचान मिली थी। इसलिए जब भी कोई इस गाने पर परफॉर्म करता है तो मेरे लिए बहुत गंभीर बात होती है। लेकिन आज ये बहुत ही अच्छी और प्यारी परफॉर्मेंस थी। आप दोनों साथ में बहुत ही सुंदर लग रहे हो।'

Advertisement