मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, Kartik Aaryan प्रोड्यूसर आनंद पंडित की मदद से एक हाई-एंड रिहायशी अपार्टमेंट और 2,000 वर्ग फीट से ज्यादा का कमर्शियल स्पेस तलाश रहे हैं। उनके पास पहले से ही मुंबई में कई रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टी हैं, जिनमें जुहू में दो अपार्टमेंट, वर्सोवा में एक और अंधेरी में एक अपार्टमेंट शामिल है।
किराए पर दी हैं कई प्रॉपर्टी
इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है, 'उन्होंने उनमें से एक को 4.5 लाख रुपये प्रति माह पर किराए पर दिया है। यह अपस्केल इलाका हाउसिंग सेलेब्रिटीज के लिए जाना जाता है। 2019 में कार्तिक ने वर्सोवा में एक अपार्टमेंट खरीदा था, जहां वो अपने स्ट्रगल के दिनों में पेइंग गेस्ट के रूप में रहते थे। उन्होंने वीरा देसाई में 2,000 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस भी खरीदा है, जहां अमिताभ बच्चन, सारा अली खान, अजय देवगन और काजोल के भी ऑफिस हैं। इसे भी किराए पर दिया गया है।'कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक ने हाल ही में एक नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ऐलान किया है। इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। यह उनके बीच अनबन की खबरों के बाद उनका पहला ऑन-स्क्रीन काम होगा। इससे पहले कार्तिक को करण की 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया गया था। इस फिल्म की घोषणा 2019 में की गई थी, जिसमें जान्हवी कपूर और लक्ष्य थे।
