करिश्मा की EX ननद ने संजय कपूर की मौत पर दागे सवाल, प्रिया सचदेव के नाम बदलने और मां के साथ गलत बर्ताव पर बोलीं

करिश्मा की EX ननद ने संजय कपूर की मौत पर दागे सवाल, प्रिया सचदेव के नाम बदलने और मां के साथ गलत बर्ताव पर बोलीं
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर हमारे बीच नहीं। 12 जून को उनका निधन हो गया था, जब वह पोलो खेल रहे थे। अब उनकी बहन और एक्ट्रेस की एक्स ननद मंदिरा कपूर स्मिथ ने अपने भाई की मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पारिवारिक कलह और प्रिया सचदेव के नाम बदलने पर भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात न्यूज से ही सुनी थी और उनको नहीं पता कि प्रिया सचजेव अब प्रिया संजय कपूर क्यों बन गई। हालांकि उनके लिए ये चिंता का विषय नहीं, क्योंकि उनको दूसरी जरूरी बातों का जवाब देना है।

संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने पारिवारिक कलह पर न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'मेरी मां (रानी कपूर) की तरफ से एक सिंपल सी अपील थी। हमने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है। हमारे लिए वह मेरी मां का बेटा था और मेरे लिए भाई। उसका आखिरी मेडिकल टेस्ट कब हुआ था? क्या उसने अपना हार्ट का चेकअप करवाया था? मुझे जवाब चाहिए। मेरी मां मुझसे हर दिन पूछती हैं कि यह कैसे हुआ? वह तो फिट था। उन्हें जवाब कौन दे रहा है?'
Advertisement