हर बार जब हम सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे कोई न कोई सेलिब्रिटी छुट्टियों पर है और इस बार बारी है Karishma Tanaa की। उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालने पर आपको पता चल जाएगा कि करिश्मा पूरी तरह से ट्रैवेल की शौकीन हैं। ग्लोबट्रॉटर अपने सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपनी डायरी की एक झलक दिखाना पसंद करती है। फिलहाल वो अपनी छुट्टियों पर इटली में हैं।
पति के साथ इटली में ऐसी फोटो खिंचवाकर दिल जला रहीं करिश्मा तन्ना, लंबी टांगों पर ठहर जाती है नजर
वेब सीरीज 'स्कूप' में नजर आने के बाद से ही करिश्मा तन्ना सातवें आसमान पर है। सीरीज में उनके रोल को बेहद पसंद किया गया था। करिश्मा को उसके बाद से काफी सराहना मिली है और फैंस उन्हें और अलग-अलग अवतारों में देखने के लिए बेकरार हैं। हालांकि करिश्मा का अगला प्रोजेक्ट चाहे जब भी आए लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी प्रेजेंस काफी दमदार है। उनकी हर एक फोटो काफी कूल होती है। उनकी हालिया तस्वीरों ने तो इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है। आइए दिखाते हैं।











