दरअसल, करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह बच्चों के अलावा पति के साथ भी अपनी तमाम तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब सैफ अली खान के बर्थडे के मौके पर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें दोनों स्वीमिंग पूल के किनारे पानी में पैर डाले कोजी पोज दे रहे हैं। सैफ शर्टलेस हैं तो करीना कपूर भी बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। जिसे पढ़ने के बाद हर कोई रिएक्ट कर रहा है।
करीना कपूर ने लुटाया प्यार
करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए इन्होंने इस फोटो को सेलेक्ट किया। वह मेरे सामने इस फोटो में मुस्कुरा रहे हैं। और ऐसा वो करे भी क्यों नहीं? आखिर उनका जन्मदिन जो है। आप यूं ही ऐसे ही रिलैक्स्ड रहें मेरी जान। मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। वाकई आपके जैसा कोई भी नहीं। इतना उदार, इतना दीवाना, इतना पागल। ये सब मैं तुम्हारे बारे में पूरा दिन लिख सकती हूं। लेकिन केक भी खाना होगा।'











