कंगना रनौत अपने घर पर भगवान के आगे दीया-बाती करती दिखाई दे रही हैं। गुलाबी साड़ी में एक्ट्रेस पहले धूप बच्ची जलाती हैं और फिर उसे भगवान को दिखाकर आरती करती हैं। इसके बाद वह उसे स्टैंड में लगाती हैं फिर बाएं हाथ से घंटी बजाती हैं। अंत में हाथ जोड़कर प्रणाम करती हैं। लेकिन लोगों को एक्ट्रेस का ये सब कैमरे के लिए लगा। वह उनके बाएं हाथ से घंटी बजाने पर भी कटाक्ष करते हुए दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि कैमरे के लिए इतना भी भूल गईं कि किस हाथ से पूजा होती है।
मंडी से कंगना रनौत की जीत पक्की! चुनाव नतीजों के बीच कर रहीं भगवान की पूजा, पर एक भूल के कारण लोग मार रहे ताने
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे धीरे-धीरे आ रहे हैं और उसमें कई कैंडिडेट्स आगे और कुछ पीछे चल रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी जगत के भी तमाम सितारों ने भी इस बार चुनाव लड़ा था। जिसमें कंगना रनौत का भी नाम शामिल है। फाइनल नतीजा आने में तो अभी समय है लेकिन वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर करीब 54 हजार से वोटों से आगे चल रही हैं। वह जीत जाएं, इसके लिए पूजा-अर्चना भी कर रही हैं, जिसका वीडियो सामने आया है।











