Kangana Ranaut ने इंस्टाग्राम पर 'चंद्रमुखी 2' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'द ब्यूटी एंड द पोज। इसने बिना किसी कोशिश के ध्यान खींच लिया है। चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का पहला लुक। गणेश चतुर्थी के मौके पर हिंदी तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज।'
साल 2005 में रिलीज हुई थी फिल्म
'चंद्रमुखी 2' साल 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। प्रीक्वल में रजनीकांत को डॉ. सरवनन और वेट्टैयान राजा के रूप में दिखाया गया था, जिसमें ज्योतिका मेन लीड 'चंद्रमुखी' के किरदार में थीं। सीक्वल में रागवा लॉरेंस, वेट्टैयान राजा के रूप में रजनीकांत की जगह लेंगे और कंगना चंद्रमुखी के किरदार को निभाएंगी और ज्योतिका की जगह लेंगी।











