रवीना टंडन से मारपीट पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- यह खतरे की घंटी है, ऐसे में तो उनकी हत्या भी हो सकती थी

रवीना टंडन से मारपीट पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- यह खतरे की घंटी है, ऐसे में तो उनकी हत्या भी हो सकती थी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन चर्चा में हैं। उनपर मुंबई में बुजर्ग महिला पर गाड़ी चढ़ाने और नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप लगा। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने बयान जारी करते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। अब इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

अब अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं Kangana Ranaut इस विवाद में कूद गई हैं। उन्होंने रवीना टंडन को अपना सपोर्ट देते हुए पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

'उनकी पीट-पीटकर हत्या हो सकती थी'

37 साल की कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'रवीना टंडन जी के साथ जो कुछ भी हुआ, वो बहुत ही चिंताजनक है। अगर उस ग्रुप में 5-6 लोग और होते तो पीट-पीटकर उनकी हत्या कर देते। हम इस तरह के रोड रेज जैसी घटनाओं की निंदा करते हैं। उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए। उन्हें इस तरह के हिंसक और दुर्व्यवहार से बचना नहीं चाहिए।'

रवीना टंडन का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अचानक Raveena Tandon का वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में वो ये कहती नजर आईं, 'मुझे मत मारो।' ये वीडियो देखने के बाद दावा किया गया कि एक्ट्रेस नशे में थीं और उन्होंने महिला पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया।

मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान

इसके बाद मुंबई पुलिस की तरफ से बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि रवीना ने किसी पर गाड़ी नहीं चढ़ाई। वो नशे में भी नहीं थीं। दोनों पक्ष की तरफ से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
Advertisement