Atlee द्वारा निर्देशित Jawan ने पांचवे हफ्ते में सभी भाषाओं से 9.71 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म ने छठे हफ्ते की दमदार शुरुआत की है। इसका क्रेडिट जाता है नैशनल सिनेमा डे को। दरअसल 13 अक्टूबर को नैशनल सिनेमा डे पर हर फिल्म के टिकट की कीमत 99 रुपये थी। जहां इसका 'मिशन रानीगंज' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों को मामूली फायदा हुआ, वहीं 'जवान' की चांदी हो गई। 'जवान' ने 37वें दिन यानी छठे हफ्ते के पहले दिन 13 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की और कितनी ऑक्यूपेंसी रही, आइए इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
Jawan Collection on Day 37
13 अक्टूबर को 'जवान' अपना असली जलवा दिखा दिया, और बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने वाली साइट sacnilk के मुताबिक, 'जवान' ने 37वें दिन यानी छठे शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल रिपोर्ट कुछ देर में आएगी। अगर फिल्म की कमाई की 36वें दिन से तुलना करें, तो यह आंकड़ा काफी बड़ा है। बीते चार दिनों से 'जवान' 70 से 80 लाख रुपये ही कमा रही थी। लेकिन 36वें दिन फिल्म ने तगड़ी छलांग लगाते हुए सीधा 5 करोड़ की कमाई कर डाली।नैशनल सिनेमा डे पर 'जवान' देखने उमड़ी भीड़, इतनी रही ऑक्यूपेंसी
13 अक्टूबर को नैशनल सिनेमा डे के मौके पर सुबह के शोज में 'जवान' की ऑक्यूपेंसी 36.16 पर्सेंट रही, जोकि दोपहर के शोज में बढ़कर 54.41 पर्सेंट पहुंच गई। शाम के शोज में और भीड़ देखने को मिली। सिनेमाघरों में शाम के और रात के शोज में 69.96 और 85.58 पर्सेंट की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली।'जवान' के दो नए रिकॉर्ड
'जवान' ने देशभर में अभी तक 632.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुताबिक, 'जवान' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने वर्ल्डवाइड 1,125 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अच्छी बात यह है कि नई रिलीज हुई फिल्मों 'फुकरे 3', 'मिशन रानीगंज', 'द वैक्सीन वॉर' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' भी 'जवान' के कलेक्शन को गिरा नहीं सकीं।दूसरा रिकॉर्ड यह है कि 'जवान' 37वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म 37वें दिन इतना नहीं कमा पाई है। इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', तीसरे नंबर पर 'बधाई हो' और फिर चौथे नंबर पर 'दृश्यम 2' है। 'उरी' ने रिलीज के 37वें दिन 2.52 करोड़, 'दृश्यम 2' ने 1.05 करोड़ और 'बधाई हो' ने भी 1.05 करोड़ कमाए थे।











