जावेद अख्तर की बहू शिबानी दांडेकर ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में गाया गाना, यूजर्स बोले- सुनकर नींद आ रही
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। मगर उसके पहले इनका प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ। 1 मार्च को गुजरात के जामनगर में महफिल सजी। जब पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। अमिताभ बच्चन के परिवार से लेकर शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ अली खान अपने-अपने परिवारवालों के साथ पहुंचे। रिहाना की तो परफॉर्मेंस हुई ही। साथ ही फरहान अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने भी गाना गाया। हालांकि लोगों को रास नहीं आया।
