Shahrukh Khan फिलहाल, अपनी फिल्म Jawan को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका ट्रेलर एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है। शाहरुख का दुबई में प्रमोशनल इवेंट हुआ। लेकिन दुबई से शाहरुख का नाता सिर्फ फिल्मों के प्रमोशन तक ही सीमित नहीं है। फेमस बुर्ज खलीफा पर शाहरुख का चेहरा तब जगमगाता है, जब उनका बर्थडे होता है।
शाहरुख का दुबई में करोड़ों रुपये का विला
इससे पहले शाहरुख खान दुबई के ब्रांड एंबेसडर भी रहे और वहां पर उनकी खुद की प्रॉपर्टी भी है। खूबसूरत Palm Jumeirah में उनका अपना विला है, जोकि 100 करोड़ रुपये का बताया जाता है।
शाहरुख को गिफ्ट में मिला था ये विला
रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी नखील ने साल 2007 में शाहरुख खान को ये ग्रैंड विला गिफ्ट में दिया था। इसका इंटीरियर शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने डिजाइन किया है। जैसे उन्होंने मुंबई वाले घर 'मन्नत' को डिजाइन किया है। शाहरुख के दुबई वाले घर का नाम 'जन्नत' है, जिसका अर्थ स्वर्ग है। ये घर अपनी खूबसूरती और भव्यता के लिए चर्चा में रहता है।
विला में प्राइवेट बीच भी है
आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान के 'जन्नत' में प्राइवेट बीच (समुद्र तट) भी है, जिस पर एक प्रमोशनल वीडियो में शाहरुख अपने बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। इसी वीडियो में शाहरुख ने नखील का आभार जताया था।6 बेडरूम, प्राइवेट पूल और भी बहुत कुछ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जन्नत' 14000 वर्ग फुट के प्लॉट में फैला हुआ है। इसमें 6 बेडरूम हैं। ये बीच-व्यू विला है। इसमें दो रिमोट कंट्रोल गैरेज और एक प्राइवेट पूल भी है। इस प्रॉपर्टी के बारे में बात करते हुए गौरी खान ने कहा था कि इसकी खासियत दुबई स्काईलाइन व्यू है, जोकि उन्हें बहुत पसंद है।
उन्होंने आगे कहा कि चूंकि शाहरुख अक्सर दुबई आते रहते हैं, इसलिए शहर में एक घर होना बेहतर है।
उन्होंने आगे कहा कि चूंकि शाहरुख अक्सर दुबई आते रहते हैं, इसलिए शहर में एक घर होना बेहतर है।











