जैसे ही ये चर्चा हुई कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता का रोल जान्हवी कपूर निभा सकती हैं, तो इस बात से फैन्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि जान्हवी की कास्टिंग बहुत ही खराब होगी। इतना ही नहीं, कुछ ने ये भी कहा कि अगर साईं पल्लवी की जगह मेकर्स ने एक्ट्रसे को कास्ट किया तो, बॉलीवुड के इतिहास की ये सबसे बुरी कास्टिंग होगी। वहीं, कुछ ने ये भी कहा है कि अगर आसा हुआ तो इस बात की उम्मीद है कि लोग सड़कों पर इस मूवी के खिलाफ उतरेंगे और विरोध करेंगे।
नितेश तिवारी के खिलाफ लोग करेंगे प्रदर्शन
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने ये भी कहा है कि वह 'आदिपुरुष' का रिपीटीशन नहीं चाहते हैं, इसलिए वह निर्देशक के खिलाफ एक याचिका शुरू करेंगे, जिससे उन्हें इस मूवी को बनाने की इजाजत न दी जाए। वहीं, कुछ ने साईं पल्लवी को ही सीता के रोल के लिए स्वीकार कर लिया है। इसलिए वह जान्हवी को इस रोल में नहीं देखना चाहते। उनके ग्लैमर अवतार के कारण, वह इस देवी लक्ष्मी के अवतार का किरदार को निभाने के लिए उन्हें अपना नहीं सकते।











