इवांका दास ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से खास बातचीत में अपने स्ट्रगल के दिनों को यादकर बताया, 'जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई तो मैं घर से जो भी पैसा लाई थी, वो खत्म हो गया था। मेरे सीरियल्स में पहले तो देरी हुई और बाद में वो ठंडे बस्ते में ही चला गया। मैं इससे काफी निराश हो गई थी। इसके बाद मुझे डांस दीवाने से कॉल आया। पता चला की उन्होंने मुझे मेरे वायरल लुक के लिए लिया है क्योंकि उस वक्त मेरे सिर पर बिल्कुल बाल नहीं थे। गंजी थी मैं। लेकिन टॉप 12 में आने के बाद बाहर कर दिया गया। फिर वहीं से, मुझे बॉम्बे और बेगम्स ऑफर हुआ।'
टांससेक्शुअल हैं इवांका दास
इवांका ने आगे कहा, 'मैं जानती हूं कि मैं एक महिला हूं...एक ट्रांससेक्सुअल हूं। लेकिन मुझे हमेशा ट्रांसजेंडर के ही रोल्स मिले हैं। मैं समझती हूं कि मैं पहले ट्रांजीशन फेज में में थी लेकिन जब मैं बदल गई तो महिला के रोल्स क्यों नहीं मिल रहे हैं? मुझे बताया गया है कि या तो मैं ट्रांस रोल्स मिलेंगे या फिर बायोलॉजिकल वुमन के रोल्स के लिए सही हूं। क्योंकि उनका मानना है कि ट्रांससेक्सुअल केवल स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा सकते हैं।'नवाजुद्दीन सिद्धिकी की फिल्म में इवांका दास
'हड्डी' के नए पोस्टर के के बारे में बात करते हुए इवांका दास ने बताया कि नवाजुद्दीन के आसपास पोस्टर में जो भी लोग दिखाई दे रहे हैं, वो सभी असल में ट्रांसजेंडर हैं। 'मैं कलाकारों में एकमात्र ट्रांससेक्सुअल हूं और फिल्म में मैं उनके दोस्त की भूमिका निभा रही हूं। वह कमाल के हैं और बहुत ही हेल्पफुल भी। अनुराग कश्यप ने भी मुझे बहुत प्रोत्साहित किया।'ट्रांसजेंडर्स से इवांका दास का झगड़ा
इवांका ने बताया, 'सेट पर ट्रांसजेंडर्स के साथ मेरी थोड़ी लड़ाई हो गई क्योंकि उन्हें लगा कि सेट पर उनकी तुलना में मुझे अलग ट्रीटमेंट मिल रहा है और मैं अलग फैसिलिटीज का लुफ्त उठा रही हूं। मेरे साथ अलग व्यवहार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि मैं उनसे अलग थी। बल्कि इसलिए किया गया क्योंकि एक कलाकार के रूप में मेरी स्थिति उनसे अलग थी, मैंने पहले ही काफी अच्छा काम किया है। उन्हें इस बात पर मुझसे झगड़ा नहीं करना चाहिए था और प्रोडक्शन टीम से संपर्क करना चाहिए था। मेरी बॉडी लैंग्वेज उनसे अलग है और वो मुझे चिढ़ाते भी थे। यह बहुत बुरा अनुभव था।'











