सरकार आम एवं विपक्षी लोगों के घर के पर्दे (जहां काला धन रखा होता है) बहुत झटक रही हैं अच्छी बात है, ढेर सारा काला धन प्रकट हो रहा है। आगे देखना है थोड़ा सा अपनी पार्टी वालों के भी घरो के भी पर्दे झटक दिये जाएगे तो लगता है कि बेनामी संपत्ति की बड़ी विशाल इकोनॉमी एकत्रित हो सकती है। हमारी इस सरकार का नायक बेहद उम्दा और बेमिसाल है उनके कारण आज पूरे विश्व में भारत की शान शौकत और इज्जत बहुत ज्यादा बड़ी हुई है। 2024 का मौका भी इसी नायक का रहेगा और देश बहुत आगे रहेगा बस *एक ही रिक्वेस्ट है कि हमारा नायक जाते-जाते अपनी पार्टी के और सरकार में काम करने वाले अफसर कर्मचारी यहां तक की सेक्रेट्री लेवल के अधिकारियों के घरों के पर्दे भी झटका दे तो एक प्रांत के वार्षिक बजट जितना गैर घोषित पैसा इकट्ठा होने का अनुमान है।* जय भारत
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)











