कनाडा की मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल मार्च में अमेरिका से F-35 लड़ाकू विमान खरीदने के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही थी।अमेरिका से 88 F-35 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना की कनाडा समीक्षा कर रहा है। इस पर गठित कमेटी विचार विमर्श के बाद 22 सितंबर तक अपना फैसला दे सकती है। ऐसे में फैसला आने से ठीक पहले अमेरिका ने कनाडा को चेतावनी दे दी है। डील कैंसिल होने पर अमेरिका की ओर से कनाडा को मुश्किल में डालने वाले फैसले हो सकते हैं।
क्या है पूरा मामला
कनाडा ने अमेरिका के साथ जनवरी, 2023 में F-35 जेट खरीदने के लिए समझौते पर साइन किए थे। कनाडा ने इस डील के तहत 19 अरब कनाडाई डॉलर में 88 अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान खरीदने पर सहमति जताई थी। कनाडा को अगले साल की शुरुआत में 16 विमानों की डिलीवरी होनी है। कनाडा पहले 16 विमानों के लिए भुगतान भी कर चुका हैकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस साल मार्च में अमेरिका के साथ हुई F-35 डील से बाहर आने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि हम F-35 खरीद समझौते की समीक्षा करने के बाद इस पर आगे बढ़ने या नहीं बढ़ने का फैसला लेंगे। इसके बाद उन्होंने इस समझौते की समीक्षा के लिए टीम बना दी। यह टीम जल्दी ही इस पर अपनी रिपोर्ट देने जा रही है।











