गाजा पर रात भर छाई रही नारंगी रोशनी
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात गाजा का आसमान नारंगी रंग के आग की लपटों से घिरा रहा। इजरायली विमान और मिसाइलों ने बड़े पैमाने पर गाजा में बमबारी की है। इजरायल के टैंकों ने भी गाजा की सीमा में दूसरी बार प्रवेश किया और जमीनी हमले को अंजाम दिया। वहीं, इजरायल का कहना है कि गाजा पर तेज किए गए हमलों में हमास के भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम इजरायल के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में बचाव के लिए तैयार हैं और सभी अपहृत लोगों को वापस लाने के राष्ट्रीय मिशन के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रवक्ता ने गाजा में नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण की ओर जाने का भी आग्रह किया क्योंकि उत्तरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंग छिड़ने के आसार हैं।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमास-शासित गाजा में इजरायली हमलों में 2,900 से अधिक नाबालिगों और 1,500 से अधिक महिलाओं समेत 7,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मृतकों की संख्या पर नजर रखने वाले गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को नामों और पहचान संख्याओं की एक विस्तृत सूची जारी की। हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में अप्रत्याशित हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने कई विनाशकारी हवाई हमले किए। इजरायल और हमास के बीच पूर्व में हुए सभी चार हमलों में करीब 4,000 लोगों की मौत हुई थी।
इजरायली हमलों में 2900 की मौत

हमास के कब्जे में 229 इजरायली नागरिक
इजरायली सरकार के अनुसार, हमास के किए गए हमले के दौरान इजरायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। हमास ने गाजा में कम से कम 229 लोगों को बंदी बना रखा है। इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी इजरायल में हमास के हमले के बाद गाजा में भीषण घेराबंदी की गई है और वहां भोजन, पानी तथा दवाएं खत्म हो रही हैं। इजरायली सेना ने बताया कि जमीनी बलों ने पिछले 24 घंटे में गाजा के भीतर हमला कर दर्जनों उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाया। उसने बताया कि इस दौरान विमानों और तोपों से गाजा शहर के बाहरी इलाके शिजैयाह में बमबारी की गई।
दूसरी बार गाजा में घुसे इजरायली टैंक
इजरायली सेना ने बताया कि सैन्यकर्मी हमलों को अंजाम देने के बाद इलाके से बिना किसी नुकसान के बाहर आ गए। इससे पहले सेना ने गुरुवार को बताया था कि जमीनी हमलों के दौरान सैनिकों ने हमास के लड़ाकों, ठिकानों और टैंक विध्वंसक मिसाइल स्थलों पर हमले किए। इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगारी ने कहा कि हमलों ने दुश्मन को बेनकाब किया और इस दौरान उग्रवादियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य युद्ध के अगले चरण के लिए जमीन तैयार करना है।
खंडहर में बदला गाजा, चारों ओर तबाही
लगभग तीन सप्ताह की बमबारी से गाजा को हुई क्षति युद्ध से पहले और फिर हाल के दिनों में ली गई कई स्थानों की उपग्रह तस्वीरों में देखी जा सकती है। तस्वीरों में दिख रहा है कि आवासीय भवनों की पूरी कतारें धूल और मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। मैक्सार टेक्नोलॉजीज की तस्वीरों के अनुसार, गाजा सिटी के अल-शती शरणार्थी शिविर के पास समुद्र के किनारे 13 ऊंची इमारतों के एक परिसर को धूल में मिला दिया और कुछ ही मकान बचे रह पाये हैं। सेना का कहना है कि वह केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला करती है और हमास पर अपने लड़ाकों को बचाने के प्रयास में नागरिकों के बीच काम करने का आरोप लगाती है। इजरायली सेना ने कहा कि हवाई हमले में सात अक्टूबर के नरसंहार के दो प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक, हमास की खुफिया इकाई के प्रमुख शादी बरुद की मौत हो गई।