इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार... गाजा में हमास संग युद्ध हुआ तेज तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बदले सुर
Updated on
14-10-2023 02:54 PM
बिस्केक: गाजा में हमास के साथ चल रहे भयानक युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सुर बदल गए हैं। पुतिन ने कहा है कि हमास के अत्यधिक क्रूरता से भरे हमले को देखते हुए इजरायल को आत्मरक्षा करने का अधिकार है। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी जोर देकर कहा कि एक स्वतंत्र फलस्तीन देश ही इस समस्या का हल है जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम हो। किर्गिस्तान के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि बातचीत करके समस्या के समाधान के अलावा इजरायली-फलस्तीनी विवाद का कोई हल नहीं है। इससे पहले पुतिन ने इजरायल के कार्रवाई की आलोचना की थी।
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस बातचीत का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के दो देश वाले फार्मूले को लागू करना होना चाहिए। इस फार्मूले में कहा गया है कि एक स्वतंत्र फलस्तीन देश होगा और पूर्वी यरुशलम उसकी राजधानी होगी। साथ वह इजरायल के साथ शांति और सुरक्षा के साथ रहेगा। उन्होंने माना कि इजरायल पर अप्रत्याशित क्रूर हमला हुआ है। निश्चित रूप से इजरायल के पास अपनी रक्षा करने का अधिकार है। इजरायल के पास शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को सुनिश्चित करने का अधिकार है। हमास के इस हमले में इजरायल के 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
पुतिन ने बताया इजरायल युद्ध का हल
पुतिन ने जोर देकर कहा कि इस समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से ही हो, इसके लिए काम करने की जरूरत है। रूसी नेता ने कहा कि जिस तरह से मैं इसे देख रहा हूं, दो देशों की स्थापना के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। पुतिन अरेस्ट वारंट होने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले पुतिन ने इजरायल के उत्तरी गाजा के लोगों के चले जाने के आदेश की आलोचना की थी। इस बीच हमास-इजरायल संघर्ष को एक सप्ताह हो गया। इधर, यहूदी राष्ट्र की सेना ने शनिवार को कहा कि उसके एक ड्रोन पर गोलीबारी के बाद उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में, इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि यह कदम 'इजरायल में अज्ञात हवाई घुसपैठ और आईडीएफ यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) पर गोलीबारी' के जवाब में था। आईडीएफ के अनुसार, दो 'अज्ञात हवाई वस्तुओं' को उत्तरी शहर हाइफ़ा के ऊपर रोका गया, जो लेबनानी सीमा के करीब है। पहले के एक बयान में, इजरायली सेना ने कहा था कि 'एक अज्ञात वस्तु की घुसपैठ' उत्तरी इजरायल के शफरम शहर के पास हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर हमला किया है। लेबनानी समूह हिजबुल्लाह, जिसे लेबनान में मजबूत सैन्य और राजनीतिक उपस्थिति के साथ ईरान का समर्थन प्राप्त है, को ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य देश एक आतंकवादी संगठन मानते हैं।
कराची में 12 मई को हजारों कट्टरपंथी नेताओं और आतंकवादियों ने पाकिस्तान सेना के समर्थन में रैली की। इस रैली में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अहले सुन्नत वल जमात शामिल थे।…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट पसरूर छावनी में पाकिस्तानी सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भारत के अहंकार को…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। लेकिन शुरुआत में पश्चिमी देशों के अखबार ऐसा लग रहा था कि वो…
वॉशिंगटन/अंकारा: भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले तुर्की के साथ अमेरिका ने एयर-टू-एयर मिसाइल बेचने का सौदा किया है। पाकिस्तान से लेकर गाजा तक कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने वाले तुर्की…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान फिलहाल युद्धविराम समझौते के लिए तैयार हो गये हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अरब इस्लामिक देशों को फोन लगा रहे हैं, जिन्होंने…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत के घरों में सालों से ये कहानी सुनाई जाती रही है कि 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में रूस ने कैसे हमारी मदद की थी। भारतीय जनमानस…
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने कभी अपने इस्लामी आधार को लेकर कभी कोई संकोच नहीं दिखाया है। पाकिस्तानी सेना के भारत के खिलाफ हालिया ऑपरेशन 'बुनयान उल मरसूस' का नाम इसका ताजा उदाहरण है।…
वॉशिंगटन: भारत ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। लेकिन…
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई है, उसकी रिपोर्ट अब आ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हमलों में पाकिस्तान के…