'इश्क दा कलमा' एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

'इश्क दा कलमा' एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

टीवी इंडस्ट्री से एक गुडन्यूज सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज के साथ इंगेटमेंट की है। दोनों ने अपने यट्यूब व्लॉग के जरिए प्रपोज का वीडियो शेयर किया है। जहां नेहा बग्गा ने दिखाया है कि कैसे रेस्टी ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया।

नेहा बग्गा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस गुडन्यूज को शेयर किया। लाइफ के इस खास मौके पर नेहा ने रेड कलर का गाउन कैरी किया। वहीं, रेस्टी कंबोज ने गर्लफ्रेंड को सरप्राइज दिया और एकदम फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। उन्होंने नेहा को रिंग पहनाई और शादी के लिए प्रपोज किया
 

नेहा बग्गा ने की सगाई

रेस्टी कंबोज ने जिस अंदाज में उन्हें प्रपोज किया, वो देखकर नेहा हैरान रह गईं। उन्होंने चंद सेकेंड में इस प्रपोजल को एक्सेप्ट किया और दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक हो गए। रेस्टी कंबोज ने यूट्यूब पर व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें दोनों के रोमांटिक पल कैद है।

नेहा बग्गा एक्ट्रेस से यूट्यूबर बनीं

नेहा बग्गा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें रज्जी रोल के लिए खूब पसंद किया गया था। उन्होंने ये किरदार 'इश्क दा कलमा' में प्ले किया था। जो कि साल 2013 में आया था। इसी सीरियल से ने टीवी इंडस्ट्री इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह पिया रंगरेज में भी नजर आईं। आज के समय में वह यूट्यूबर बन चुकी हैं। यूट्यूब पर उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
Advertisement